चंदवारा, निज प्रतिनिधि तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय की अंडर-14 बालक खो-खो टीम ने सीबीएसई क्लस्टर खो-खो चैंपियनशिप 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। कांस्य पदक जीतने वाली टीम में नितेश कुमार, रिंकल रॉय, विक्रम कुमार, विकास कुमार, शिवम कुमार, पीयूष रंजन, सोम राज पाल, हिमांशु कुमार, लक्ष्य राज, आदर्श कुमार, कौशल मंडल और आयुष कुमार शामिल रहे। विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता एवं प्राचार्या अंजना कुमारी ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है।इस उपलब्धि पर विद्यालय के समन्वयक विजय कुमार सिंह, जितेंद्र चौधरी, बीडी. नस्कर, अनुराग कुमार सिंह, शिल्पी भदानी, बनानी नोगी, सुधांशु कुमार, एकता कुमारी एवं स्पोर्ट्स को-ऑर्डिनेटर प्रीतम हरि सहित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने टीम के खिलाड़ियों, कोच और मैनेजर को बधाई दी।
(0)Comments