Chatra News: फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन का कोर कमेटी की बैठक

Chatra News: फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन का कोर कमेटी की बैठक
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
चुनाव के पर्यवेक्षक 2026 दिन सोमवार को फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन का कोर कमेटी की बैठक अब्दुल्लाह अंसारी केअध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी कमेटी के सदस्यों के द्वारा एक स्वर में कहा के झारखंड राज्य में अपना संगठन का रजिस्ट्रेशन 366/25 है, इसे मजबूती से चलाना है और अपने डीलर भाइयों को उनका हक दिलाना है। कहा गया कि चतरा जिला में संगठन का चुनाव काफी दिन पहले हुआ था, संगठन मजबूती के लिए सभी प्रखंडों में प्रखंड का चुनाव करना आवश्यक है। चतरा जिला का चुनाव प्रवेक्षक के रूप में प्रदेश के प्रधान महासचिव ज्ञान देव झा रांची स्वयं चुनाव कराने आयेंगे। बैठक में असंतुष्ट साथियों को बुलाया गया था ताकि सभी साथी मिलजुल कर डीलर का संगठन चलाएं परंतु वैसे साथी नहीं आए। इस दौरान सर्वसम्मति से प्रखंड स्तर पर चुनाव कराने हेतु प्रखंड पर्यवेक्षकों का चयन किया गया। कुंदा प्रखंड में 15 सितंबर 26 को कराया जायेगा। यहां प्रखंड पर्यवेक्षक के रूप में मोहन प्रसाद यादव एवं राजेंद्र साहू होंगे। प्रतापुर प्रखंड में 16 सितंबर 26 को जयराम भुइया, रितेश कुमार पर्यवेक्षक, हंटरगंज प्रखंड में 19 सितंबर 26 को पर्यवेक्षक के रूप में महेंद्र कसेरा उर्फ संजीव कुमार एवं कामाख्या नारायण सिंह, चतरा प्रखंड में दिनांक 20 सितंबर को पर्यवेक्षक के रूप में मोहम्मद शमी एवं रोहित जायसवाल, सिमरिया प्रखंड में चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में कामाख्या नारायण सिंह एवं विनोद प्रजापति, लावालौंग प्रखंड पर्यवेक्ष के रूप में रामेश्वर राम एवं राजकुमार राम, टंडवा प्रखंड में 26 सितंबर को पर्यवेक्षक के रूप में राम लखन सिंह एवं रामेश्वर राम, चतरा नगर पालिका दिनांक 28 सितंबर को पर्यवेक्षक के रूप में संजय केसरी एवं अनिल पासवान, मयूरहंड प्रखंड में दिनांक 1 अक्टूबर 26 को सुबोध कुमार सिंह एवं शंभू यादव, इटखोरी प्रखंड में दिनांक 3 अक्टूबर को पर्यवेक्षक के रूप में विनोद साव जी एवं राम रक्षा सिंह, कान्हाचट्टी प्रखंड में 4 अक्टूबर को पर्यवेक्षक के रूप में अमरदीप प्रसाद जी एवं सुबोध कुमार सिंह, गिद्धौर प्रखंड में 5 अक्टूबर को पर्यवेक्षक के रूप में मैदान मोची एवं शंभू यादव, पत्थलगद्दा प्रखंड में 6 अक्टूबर को पर्यवेक्षक के रूप में महेश साहू एवं राजेंद्र साहू चुनाव कराने जायेंगे। बैठक में सर्वसम्मति से जिला स्तरीय चुनाव समिति का गठन किया गया जिस का अध्यक्ष मोहन प्रसाद यादव को बनाया गया। समिति में अब्दुल्लाह अंसारी जी, महेंद्र कसेरा उर्फ संजीव कुमार, संजय केसरी, सुबोध कुमार सिंह के अलावा सभी प्रखंड पर्यवेक्षकों को रखा गया है.

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.