हाजीपुर में आपसी विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, घर की दीवार में धसीं गोलियां

हाजीपुर में आपसी विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, घर की दीवार में धसीं गोलियां
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
तीन साल से चल रहा है जमीन को लेकर विवाद पुलिस सूत्रों के अनुसार, रामभद्र निवासी दिनेश सिंह और कुंदन कुमार के बीच करीब तीन वर्षों से जमीन के एक टुकड़े को लेकर विवाद चल रहा है. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि करीब छह कट्ठा विवादित जमीन पर कब्जे की नीयत से इस घटना को अंजाम दिया गया. शाम छह बजे घर पर पहुंचकर फायरिंग का आरोप बताया गया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे आरोपी अपने अन्य सशस्त्र सहयोगियों के साथ दिनेश सिंह के दरवाजे पर पहुंचे. इसके बाद कथित तौर पर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गयी. अचानक गोलियों की आवाज से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. मकान की दीवार में लगीं दो गोलियां फायरिंग के दौरान दो गोलियां सीधे दिनेश सिंह के मकान की दीवार में जाकर लगीं. इससे दीवार में छेद हो गया. गनीमत रही कि गोलीबारी में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है. घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फायरिंग की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पीड़ित दिनेश सिंह के पुत्र मनीष कुमार के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपितों की पहचान किए जाने की बात कही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी नगर थानाध्यक्ष सकिंदर कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत मिलते ही सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. उन्होंने बताया कि नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.