संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 08 Sep 2026 12:20 AM IST
जालौन चौराहे पर अंडर ब्रिज के नीचे सजी दुकानें। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो औरैया। शहर के प्रमुख दयालपुर, खानपुर चौराहा और जालौन चौराहे पर बने पुलों के अंडरपास में रोजाना दुकानें सज रही हैं। इसके कारण न केवल दिनभर यातायात प्रभावित होता है। बल्कि पुलों के नीचे गंदगी का अंबार भी लग रहा है। लोगों और राहगीरों का निकलना दूभर हो गया है।
दयालपुर स्थित अंडरपास में ठेले और फड़ वालों ने इस कदर कब्जा जमा रखा है कि मुख्य मार्ग बेहद सकरा हो गया है। सुबह से शाम तक वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। पैदल चलने वालों को भी जान जोखिम में डालकर रास्ता पार करना पड़ता है। जालौन चौराहे के पास बने पुल के नीचे ठेले वालों ने पूरी तरह से बाजार सजा लिया है। खरीदारी करने आने वाले लोग अपने वाहन भी सड़कों पर ही खड़े कर देते हैं, जिससे चौराहे पर हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है और आवागमन पूरी तरह प्रभावित होता है।
-- - पूर्व में भी विशेष अभियान चलाकर अंडरपास से अवैध रूप से संचालित ठेलों को हटवाया गया था। जल्द ही दोबारा अभियान चलाकर अतिक्रमण कारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें वहां से हटने की सख्त हिदायत दी जाएगी। - आशीष पांडेय, सफाई निरीक्षक
(0)Comments