एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशान

एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशान
View on original source
Category: Health
Share
Archive
Like
DARBHANGA: एक घंटे की बारिश ने दरभंगा शहर के साथ-साथ उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल DMCH की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। तेज बारिश के बाद अस्पताल परिसर पूरी तरह जलमग्न हो गया। कई जगहों पर सड़कें तालाब में तब्दील नजर आईं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद शाम होते-होते अस्पताल परिसर में अंधेरा छा गया। पानी और अंधेरे के बीच मरीजों और उनके परिजनों के लिए यह समझना मुश्किल हो गया कि सड़क कहां है और रास्ता किस तरफ है। इससे उनकी परेशानी और बढ़ गई। बताया जा रहा है कि मेडिसिन वार्ड, बच्चा वार्ड समेत कई वार्डों के परिसर में बारिश का पानी घुस गया है। जलजमाव की स्थिति इतनी गंभीर है कि यदि थोड़ी और बारिश हुई तो पानी मरीजों के बेड तक पहुंचने की आशंका है। अस्पताल परिसर में जलजमाव की तस्वीरें नगर निगम और जिला प्रशासन की जलनिकासी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान DMCH में जलजमाव की समस्या सामने आती है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल परिसर से जल्द पानी निकालने और जलनिकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि इलाज के लिए आने वाले लोगों को बारिश के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.