Barabanki News: सुलह के बाद भी नहीं हुआ निकाह, भटक रही पीड़िता

Barabanki News: सुलह के बाद भी नहीं हुआ निकाह, भटक रही पीड़िता
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
सूरतगंज। क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता न्याय के लिए भटक रही है। उसकी न थाने पर सुनी जा रही है और न ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में। निकाह कराने की बात कहकर सुलह समझौता कराने वाले लोग भी अब अपनी बात से मुकर गए हैं। पुलिस अफसर मामले की जांच की बात कहकर पीड़िता को टरका रहे हैं। पीड़िता मोहम्मदपुर खाला थाना के एक गांव की रहने वाली है। पीड़िता के मुताबिक गांव निवासी एक युवक उसके साथ निकाह करने का झूठा वादा कर बीते तीन साल से उसका शारीरिक शोषण करता रहा। करीब तीन माह पहले वह उसे अपने साथ लेकर गया और फिर छोड़ दिया। इस मामले में युवक पर प्राथमिकी भी दर्ज है। इसी प्रकरण में गांव वालों ने सुलह कराई और दो माह में दोनों का निकाह कराने की बात कही, जिस पर दोनों पक्ष राजी हो गए। इसके बाद युवक गैर प्रांत चला गया, तब से पीड़िता न्याय के लिए भटक रही है। थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक गुहार लगाने के बावजूद उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। थानाध्यक्ष अमित सिंह भदौरिया का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई तय होगी।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.