डेम्बेले, केन और एमबापे बेलोन डी'ओर के दावेदार

डेम्बेले, केन और एमबापे बेलोन डी'ओर के दावेदार
View on original source
Category: Sports
Share
Archive
Like
पेरिस, आठ सितंबर (एपी) पिछले साल के विजेता उस्मान डेम्बेले, हैरी केन और किलियन एमबापे पुरुष वर्ग के बेलोन डी'ओर के प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं। फ्रांस की फुटबॉल पत्रिका ने मंगलवार को पुरुष और महिला वर्ग में 30-30 खिलाड़ियों की नामांकन सूची जारी की। पुरस्कार विजेताओं की घोषणा लंदन में 26 अक्टूबर को होने वाले समारोह में की जाएगी। महिला वर्ग में दो बार की विजेता एलेक्सिया पुटेलास, एवा पाजोर और मेलची डुमोर्नाय प्रमुख दावेदारों में हैं। पिछली तीन बार की विजेता एताना बोनमती चोट के कारण अधिकांश सत्र से बाहर रहने के चलते इस बार सूची में जगह नहीं बना सकीं। डेम्बेले और एमबापे ने विश्व कप में फ्रांस का प्रतिनिधित्व किया, जहां टीम सेमीफाइनल में स्पेन से हार गई। बड़े खिताब के बिना बेलोन डी'ओर जीतना मुश्किल माना जाता है लेकिन एमबापे ने कम मैचों में 22 गोल के साथ विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने के मामले में लियोनल मेसी को पीछे छोड़कर इतिहास रचा। पेरिस सेंट-जर्मेन के साथ लगातार दूसरी चैंपियंस लीग जीतने वाले डेम्बेले के पास लगातार दूसरी बार यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने का मौका है। वहीं केन ने क्लब और देश के लिए 73 गोल किए और बायर्न म्यूनिख के साथ बुंदेसलीगा खिताब जीता। रिकॉर्ड आठ बार के बेलोन डी'ओर विजेता लियोनल मेसी भी नामांकन सूची में हैं। उन्होंने अर्जेंटीना को विश्व कप में उपविजेता बनाने के साथ इंटर मियामी को मेजर लीग सॉकर का खिताब दिलाया। फ्रांस फुटबॉल ने पुरुषों के लिए बेलोन डी'ओर की शुरुआत 1956 में की थी, जबकि महिला वर्ग में यह पुरस्कार 2018 से दिया जा रहा है। पुरुष वर्ग में फीफा रैंकिंग के शीर्ष 100 देशों और महिला वर्ग में शीर्ष 50 देशों के एक-एक पत्रकार मतदान करते हैं। इस साल बेलोन डी'ओर समारोह अपने पारंपरिक पेरिस स्थल के बजाय लंदन में होगा। यह बदलाव पुरस्कार की शुरुआत के 70 वर्ष पूरे होने के अवसर पर किया गया है। पहला बेलोन डी'ओर इंग्लैंड के महान खिलाड़ी स्टेनली मैथ्यूज ने जीता था। एपी आनन्द सुधीर सुधीर

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.