मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अयोध्या स्थित राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) परिसर में आयोजित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं, मेधावी बच्चों तथा पोषण, शिक्षा एवं महिला कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों के सम्मान एवं नव नियु
आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि की घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा प्रारंभिक बाल शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि स्वस्थ, शिक्षित एवं सशक्त उत्तर प्रदेश के निर्माण में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं की लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा करते हुए आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाकर ₹12,000 तथा आंगनवाड़ी सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाकर ₹6,000 किए जाने की घोषणा की। इसके साथ ही प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को मोबाइल फोन तथा साड़ी के लिए दी जाने वाली धनराशि में ₹500 की वृद्धि की घोषणा भी की गई। इन घोषणाओं का लाभ जनपद मुरादाबाद के 2,837 आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को प्राप्त होगा।
आंगनवाड़ी सेवाओं को और प्रभावी बनाने पर जोर इस अवसर पर नगर विधायक रितेश गुप्ता ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के योगदान की सराहना करते हुए नव नियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ जनसेवा करने का आह्वान किया। जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पेंसिया ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति के पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कुपोषण उन्मूलन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा बच्चों के प्रारंभिक विकास के लिए पूरी संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए कहा। मुख्य विकास अधिकारी मृणाल अविनाश जोशी ने कहा कि जनपद में आंगनवाड़ी सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभागीय समन्वय के साथ निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, प्री-स्कूल शिक्षा एवं जनजागरूकता गतिविधियों के गुणवत्तापूर्ण संचालन पर विशेष जोर दिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेन्द्र कुमार राय ने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जनपद में आंगनवाड़ी सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। पोषण ट्रैकर, प्रारंभिक बाल शिक्षा, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की निगरानी तथा पोषण संबंधी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है।
नव नियुक्त एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां हुईं सम्मानित कार्यक्रम के दौरान नगर विधायक, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं ब्लॉक प्रमुख द्वारा 03 नव नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही सैम श्रेणी से सामान्य श्रेणी में परिवर्तित हुए 10 बच्चों को पोषण किट एवं शॉल, उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र, तथा जिन आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के क्षेत्र के बच्चे पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती हुए, ऐसी 10 कार्यकत्रियों को शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। महिला कल्याण विभाग के लाभार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
बिलारी, कांठ एवं ठाकुरद्वारा में भी हुआ सजीव प्रसारण जनपद की तहसील बिलारी, कांठ एवं ठाकुरद्वारा में भी कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को दिखाया गया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं लाभार्थियों को सम्मानित किया गया तथा नव नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
(0)Comments