फिर बदलनेवाला है मौसम! पूर्वी भारत में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया

फिर बदलनेवाला है मौसम! पूर्वी भारत में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया
View on original source
Category: Tourism
Share
Archive
Like
नई दिल्ली: एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी भारत में अगले तीन से चार दिनों के दौरान कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 8 से 10 सितंबर तक गंगा के मैदानी इलाकों पश्चिम बंगालस 8 से 11 सितंबर के दौरान झारखंड में, 9 से 14 को बिहार मं और 10 से 12 सितंबर के दौरान ओडिशा में बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। 10 सितंबर को ओडिशा में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर एरिया मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिमी हिस्से तथा उससे सटे उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तट के पास 11 सितंबर के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसका असर पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में देखने को मिल सकता है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में भी आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ओडिशा में 10 सितंबर को बहुत भारी बारिश के साथ 8 सितंबर को गरज-चमक और बिजली गिरने की गतिविधियां तेज रह सकती हैं। मौसम विभाग के मुाबिक 12 से 14 सितंबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश और 10 से 14 दिसंबर के दौरान छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश के आसार हैं। वहीं 8 से 14 सितंब के दौरान कोंकण, गोवा में, मध्य महाराष्ट्र में और माराठवाड़ा में भारी बारिश होने का अनुमान है। राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? वहीं राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं । आईएमडी ने दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान के करीब 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 सितंबर से हल्की बारिश होने की संभावना है और शहर में आमतौर पर बादल छाए रह सकते हैं। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम है। अन्य मौसम केंद्रों में पालम में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। वहीं, लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। रिज में न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम है। वहीं, आयानगर में न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है। ये भी पढ़ें: आज कहां-कहां बरसेंगे बादल? दिल्ली-UP-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें मौसम अपडेट्स

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.