Jaunpur News: स्वाइन फ्लू, डेंगू के दो-दो मरीज मिले

Jaunpur News: स्वाइन फ्लू, डेंगू के दो-दो मरीज मिले
View on original source
Category: Health
Share
Archive
Like
वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 08 Sep 2026 12:28 AM IST जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की देखने के लिए दीमारदारों की लगी भीड़। संवाद खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो जौनपुर। मौसम में हो रहे लगातार बदलाव के साथ-साथ वायरल संक्रमण के अलावा डेंगू और स्वाइन फ्लू के मामले भी सामने आने लगे हैं। सोमवार को स्वाइन फ्लू के दो और डेंगू के दो नए मरीज फिर से मिले हैं। जिले में अब स्वाइन फ्लू के 13 और डेंगू के मरीजों की संख्या सात तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित मरीजों की निगरानी के साथ-साथ उनके घरों के आसपास जांच की और एंटीलार्वा का छिड़काव कराया। डेंगू और मलेरिया नोडल अधिकारी डॉ. सुनील कुमार यादव ने बताया कि डेंगू और स्वाइन फ्लू की तुलना में वायरल संक्रमण के मरीज ज्यादा सामने आ रहे हैं। मौसम में बदलाव के कारण खांसी, बुखार, जुकाम और गले में खराश की शिकायत लेकर मरीज स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। स्वाइन फ्लू के दोनों मरीजों का वाराणसी में चल रहा उपचार ःडॉ. सुनील कुमार यादव ने बताया कि जौनपुर शहर निवासी 20 वर्षीय युवक की जांच के बाद पांच सितंबर को रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। चितौना निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग की दो सितंबर को जांच हुई थी। सोमवार को रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. जियाउल हक ने बताया कि केराकत तहसील क्षेत्र के एक मरीज की जांच वाराणसी के हेरिटेज अस्पताल में हुई थी। जिसकी स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसका इलाज चल रहा है। वहीं, दूसरे मरीज की जांच बीएचयू में हुई थी। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.