Shravasti : श्रावस्ती में 10.5 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट में केस दर्ज

Shravasti : श्रावस्ती में 10.5 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट में केस दर्ज
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
Shravasti News :पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण और अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम अभियान के तहत थाना सिरसिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 10.5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 7 सितंबर 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह और क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। थाना प्रभारी सिरसिया के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजकिशोर गुप्ता मय हमराह टीम वांछित वारंटी की तलाश और संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हटवापुल के पास गन्ना कांटा के पास एक व्यक्ति अवैध कच्ची शराब लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और अभियुक्त को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10.5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजू उर्फ परशुराम पुत्र शिव प्रसाद निवासी लोनियनपुरवा मजरा मसहाकला थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 249/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राज किशोर गुप्ता, कांस्टेबल चंद्र शेखर यादव और कांस्टेबल दिव्यांशु श्रीवास्तव शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.