Ambala News: नेत्र रोगियों को नई रोशनी देने का लिया संकल्प

Ambala News: नेत्र रोगियों को नई रोशनी देने का लिया संकल्प
View on original source
Category: Health
Share
Archive
Like
अंबाला सिटी। भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रविवार को शहर में भक्ति और समाज सेवा का संगम देखने को मिला। श्री कृष्ण भक्ति प्रचार समिति की ओर से दो कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें एक ओर जहां दर्जनों नेत्र रोगियों को नई रोशनी देने का संकल्प लिया गया, वहीं दूसरी ओर भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। सायं 7 बजे से अग्रसेन चौक के पास स्थित शगुन बैंक्वेट में भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजन संध्या में दिल्ली से पधारे गायक महावीर शर्मा, मुंबई से जतिन विनोद अग्रवाल और अंबाला शहर के विवेक सबलोक गोविंद ने अपनी मधुर आवाज में एक से बढ़कर एक श्याम भजन प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को कृष्णमय कर दिया। भजनों की धुनों पर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भाव-विभोर होकर नाचने लगे। कार्यक्रम के समापन पर समिति द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। भजन संध्या से पूर्व समिति द्वारा पुराने सिविल अस्पताल के सामने स्थित श्री राधे श्याम मंदिर में 18वें निशुल्क आंखों के जांच एवं ऑपरेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ समाजसेवी एवं उद्योगपति मुकेश एबट ने किया। शिविर में लीलावती अस्पताल के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रजत माथुर एवं उनकी टीम ने 67 मरीजों की आंखों की गहन जांच की और उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। जांच के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित 25 मरीजों को चिन्हित किया गया, जिनके ऑपरेशन लीलावती अस्पताल में निशुल्क किए जाएंगे। भजन संध्या में उपस्थित महिलाएं। संस्था

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.