नैनी, प्रयागराज । 14 सितंबर से 20 सितंबर तक श्रमिक बस्ती, नैनी स्थित मानस गणपति पार्क में संपन्न होने वाले 29वें सात दिवसीय विशाल यमुनापार सांस्कृतिक गणपति महोत्सव समिति की एक बैठक काजीपुर स्थित एक शिक्षण संस्थान में संपन्न हुई। गणपति महोत्सव के संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता महेश मधुकर मंगरुलकर ने समिति के पदाधिकारियों के साथ गणपति महोत्सव को सफल बनाने के लिए चर्चा की।कार्यक्रम का विवरण देते हुए उन्होंने कहा कि प्रथम दिन 14 सितंबर को गणपति बप्पा के आगमन के साथ महोत्सव का शुभारंभ हो जाएगा।
15 को गणेश बनो प्रतियोगिता, 16 को गणेश वंदना प्रतियोगिता, 17 को भजन गायन एवं हास्य व्यंग नाटक प्रतियोगिता, 18 को विराट कवि सम्मेलन, 19 को लोक सांस्कृतिक संध्या एवं 20 सितंबर को महा पूजा, प्रसाद वितरण एवं गणेश विसर्जन के साथ गणपति महोत्सव का विराम होगा।
बैठक की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा ने की एवं संचालन सह संयोजक रवि करण सिंह ने किया।बैठक में प्रमुख रूप से महेश मधुकर मंगरुलकर, रवि करण सिंह, अनिल विश्वकर्मा, आर के शुक्ला, पूर्व पार्षद नीलम यादव, रेखा श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव, अभिषेक पाण्डेय, आनंद सिंह, अनुराग शर्मा, रिंकी गिरि, सरोज सिंह, पिंकी गुप्ता, रितिक मौर्या, मिहिर सिन्हा आदि उपस्थित रहे।
(0)Comments