संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 08 Sep 2026 01:24 AM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो बाराबंकी। जिले में धान खरीद के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। इस वर्ष भी 90 खरीद केंद्र खोले जा रहे हैं। केंद्र प्रभारियों की तैनाती का कार्य तेज कर दिया गया है। वहीं मिलों के सत्यापन का कार्य लगभग पूरा हो गया है।
पिछले वर्ष भी इन्हीं 90 केंद्रों के माध्यम से धान की खरीद की गई थी। यहीं वजह रही की निर्धारित लक्ष्य 1.60 मीट्रिक टन से ज्यादा की धान खरीद हुई थी। किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। खरीद केंद्रों पर आवश्यक उपकरण और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इनमें नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रॉनिक कांटे और भंडारण की व्यवस्था शामिल है। किसानों को टोकन प्रणाली के माध्यम से अपनी बारी का इंतजार करना होगा। खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आई स्कैनर मशीन का इस बार भी प्रयोग किया जाएगा। किसानों को धान बेचने के 72 घंटे के भीतर उनके बैंक खातों में भुगतान किए जाने का लक्ष्य है। किसी भी शिकायत के निवारण के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि धान खरीद को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। इस बार भी 90 केंद्रों पर खरीद की तैयारी है। प्रभारियों की तैनाती का कार्य चल रहा है। शासन से खरीद नीति का इंतजार किया जा रहा है। ,
(0)Comments