विनय कुमार सक्सेना बने जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल, मनोज सिन्हा का क्या हुआ?

विनय कुमार सक्सेना बने जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल, मनोज सिन्हा का क्या हुआ?
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
राष्ट्रपति भवन से आज शाम जारी सूचना में कहा गया कि लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल का कार्यभार भी सँभालेंगे. यह स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के अवकाश पर जाने के कारण यह निर्णय किया गया है. दरअसल, मनोज सिन्हा इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं. वे बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने अमेरिका गए हुए हैं. वे पंद्रह सितंबर को स्वदेश वापसी करेंगे. इस बीच, केंद्र सरकार ने पाँच सितंबर को अन्य राज्यों के हाई कोर्ट के साथ ही जम्मू कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की भी नियुक्ति की है. डॉ पुष्पेंद्र सिंह भाटी को इस पद पर नियुक्त किया गया है. उपराज्यपाल की अनुपस्थिति में उनका शपथ ग्रहण समारोह आयोजित नहीं हो सकता. यही कारण है कि मनोज सिन्हा के अवकाश की अवधि में लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को जम्मू कश्मीर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. नए चीफ जस्टिस का शपथ ग्रहण समारोह कल आयोजित होगा. उपराज्यपाल सक्सेना लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में नए चीफ जस्टिस को शपथ दिलाएँगे. मनोज सिन्हा छह अगस्त 2020 को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल बनाए गए थे. उन्होंने सात अगस्त 2020 को इस पद की शपथ ली थी. उन्होंने गिरीश चंद्र मुर्मू का स्थान लिया था. वे केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के दूसरे उपराज्यपाल हैं.

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.