UPSSSC Lower PCS Mains Cut Off 2026 Expected: यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस भर्ती की मुख्य परीक्षा 23 अगस्त 2026 को आयोजित हो चुकी है। हजारों अभ्यर्थी जो इस परीक्षा में बैठे थे, अब वो मेंस की कटऑफ को लेकर टेंशन में है। हालांकि आयोग ने आंसर-की भी जारी कर दी है। जिससे कैंडिडेट्स चेक कर सकते हैं, उनके कितने सवाल सही हुए। लेकिन फिर भी अंदाजा लगाने के लिए अभ्यर्थी अनुमानित और संभावित कटऑफ जानना चाहते हैं।
कहीं भी, कभी भी ब्रेकिंग न्यूज़ पाएं। अभी NBT ऐप डाउनलोड करें!
कहीं भी, कभी भी ब्रेकिंग न्यूज़ पाएं। अभी NBT ऐप डाउनलोड करें!
यूपीएसएससी लोअर पीसीएस की परीक्षा 23 अगस्त को एक ही शिफ्ट में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक हुई थी। परीक्षा का लेवल मध्यम से कठिन स्तर का बताया गया था। खासतौर से कंप्यूटर और करंट अफेयर्स के सवालों ने उम्मीदवारों को काफी उलझाया था। इसीलिए कैंडिडेट्स यह अनुमान रहे हैं कि संभावित रूप से कटऑफ कम जा सकती है। ऐसा हो सकता है या नहीं। यह देखते हुए ही हम आपको एक्सपर्ट टीचर द्वारा बताई गई कटऑफ बता रहे हैं।
UPSSSC Lower PCS Expected Cut off 2026: कैटेगिरी वाइजसंस्कृति आईएएस के एक्सपर्ट टीचर वैभव कौशिक सर का कहना है कि कुछ विश्लेषणों में सामान्य वर्ग की कटऑफ 72-76 अंक तक जाने का अनुमान लगाया गया है। जबकि कुछ में इसे 65-72 नंबर के आसपास माना गया है। कैटेगिरी वाइज कटऑफ उनके मुताबिक क्या हो सकती है। टेबल से देखें..
श्रेणीसंभावित कटऑफअनारक्षित (General)70-75 अंकओबीसी (OBC)67-72 अंकईडब्ल्यूएस (EWS)68-73 अंकएससी (SC)60-66 अंकएसटी (ST)55-62 अंकउनका कहना है कि कटऑफ में अंतिम परिणाम, अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और आयोग द्वारा तय मानकों के मुताबिक कुछ अंक ऊपर नीचे भी हो सकते हैं।
100 नंबर के पेपर में निगेटिव मार्किंग का रोल बड़ा रोलयूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस भर्ती की मुख्य परीक्षा में 100 नंबर का पेपर आया था। जिसमें सामान्य हिंदी, कंप्यूटर, भारत एंव विश्व भूगोल जैसे विषयों से सवाल आए थे। इस एग्जाम में 0.25 की निगेटिव मार्किंग भी लागू थी। जो फाइनल स्कोर में बहुत बड़ा रोल प्ले करती है। आपने जितने भी प्रश्न गलत किए हैं, उसकी निगेटिव मार्किंग जरूर निकाल लें। इसके बाद ही अपना आंसर-की से फाइनल स्कोर का अंदाजा लगा लें। अगर स्कोर कम बन रहा है, तो तैयारी रोकने के बजाय बेहतर रणनीति पर काम करें।
क्या आपका नाम आपकी तरक्की रोक रहा है? - अपना सही नाम जानें
नवभारत टाइम्स के साथ लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहें। सिटी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, बिज़नेस न्यूज़ और स्पोर्ट्स न्यूज़ की सभी ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरें पाएं। एंटरटेनमेंट न्यूज़, टीवी न्यूज़ और लाइफस्टाइल टिप्स के लिए भी नवभारत टाइम्स विजिट करें।
(0)Comments