Canada PR Courses: अगर आप भारत से कनाडा जाकर हायर एजुकेशन हासिल करना चाहते हैं या फिर पहले से ही वहां पढ़ाई कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। कनाडा में ग्रेजुएशन के बाद आपको परमानेंट रेजिडेंस (PR) मिल सकती है। मगर ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपने कौन सा स्टडी प्रोग्राम चुना है। सही कोर्स चुनने से PR मिलने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। आज हम यहां पर स्टूडेंट के तौर पर PR पाने का प्रोसेस समझेंगे।
कहीं भी, कभी भी ब्रेकिंग न्यूज़ पाएं। अभी NBT ऐप डाउनलोड करें!
कहीं भी, कभी भी ब्रेकिंग न्यूज़ पाएं। अभी NBT ऐप डाउनलोड करें!
अभी कनाडा में लाखों भारतीय पढ़ाई कर रहे हैं और इसके साथ ही हजारों स्टूडेंट्स इस साल यहां डिग्री लेने पहुंचे हैं। इनमें से बड़ी संख्या उन स्टूडेंट्स की है, जो पढ़ाई खत्म करने के बाद कनाडा में ही जॉब करना चाहते हैं और आगे चलकर उनका यहां पर PR हासिल करने का प्लान है। ज्यादातर स्टूडेंट्स को मालूम ही नहीं होता है कि परमानेंट रेजिडेंसी को लेकर पूरी प्रक्रिया किस तरह काम करेगी।
3 शर्तों को पूरा करने वाले कोर्स पढ़ने का फायदाकनाडा सरकार के हिसाब से, कोई भी कोर्स तभी सबसे फायदेमंद माना जाता है जब वह इन तीन शर्तों को पूरा करे:कोर्स का पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट (PGWP) के लिए योग्य होना जरूरी है। यानी पढ़ाई खत्म होने के बाद आपको बिना किसी खास नौकरी की शर्त के, कनाडा में 3 साल तक काम करने की इजाजत मिल जाए।कोर्स ऐसी नौकरी की तरफ ले जाए जिसे PR के लिए प्राथमिकता मिली हो, यानी एक्सप्रेस एंट्री के कैटेगरी बेस्ड सेलेक्शन (CBS) में शामिल प्रोफेशन हो।भविष्य में नौकरियों की कमी वाला क्षेत्र हो। कनाडा सरकार की कनैडियन ऑक्यूपेशनल प्रोजेक्शन सिस्टम (COPS) के अनुसार, 2033 तक जिन नौकरियों में कमी होने की संभावना है।किन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा जॉब मौके हैं?कनाडा में आने वाले सालों में हेल्थकेयर वर्कर्स की सबसे ज्यादा कमी होने की उम्मीद है, इसलिए इस क्षेत्र से जुड़े लगभग हर कोर्स को PR के लिए प्राथमिकता मिली हुई है। इसमें निम्नलिखित प्रोफेशन शामिल हैं:
नर्सिंग: रजिस्टर्ड नर्स (RN), रजिस्टर्ड साइकियाट्रिक नर्स, लाइसेंस्ड प्रैक्टिकल नर्स (LPN), नर्स प्रैक्टिशनर, नर्सिंग सुपरवाइजरडॉक्टर और स्पेशलिस्ट: जनरल फिजिशियन, फैमिली डॉक्टर, सर्जन, क्लिनिकल/लैब मेडिसिन स्पेशलिस्ट, डेंटिस्ट, ऑप्टोमेट्रिस्ट, वेटरनरी डॉक्टरएलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स: फिजिशियन असिस्टेंट, मिडवाइफ (दाई), डाइटीशियन/न्यूट्रिशनिस्ट, साइकोलॉजिस्टटेक्निकल और डायग्नोस्टिक भूमिकाएं: मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, मेडिकल रेडिएशन टेक्नोलॉजिस्ट, कार्डियोवैस्कुलर/कार्डियोलॉजी टेक्नोलॉजिस्ट, रेस्पिरेटरी थेरेपिस्ट, डेंटल हाइजीनिस्ट, पैरामेडिकसहायक भूमिकाएं: नर्स एड, ऑर्डरली, पेशेंट सर्विस असिस्टेंट, मेडिकल लैब असिस्टेंटसोशल वर्क: सोशल वर्कर, कम्युनिटी सर्विस वर्कर, काउंसलरअगर आप MBBS, नर्सिंग, फार्मेसी, फिजियोथेरेपी, लैब टेक्नोलॉजी, या डेंटल साइंस जैसे क्षेत्र में पढ़ाई करना चाहते हैं या कर रहे हैं, तो यह सेक्टर आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। हेल्थकेयर और सोशल सर्विसेज सेक्टर में हायरिंग भी काफी अच्छी हो रही है।
इसी तरह से ट्रेड (तकनीकी और हाथों से किया जाने वाला काम) सेक्टर में भी जॉब के साथ PR पाने के मौके हैं। कनाडा में स्किल्ड ट्रेड्समैन की भी लगातार कमी बनी रहती है। ऐसे में अगर आप कारपेंटर (बढ़ई का काम)
हीटिंग, वेंटिलेशन, एयर कंडीशनिंग और रेफ्रिजरेशन (HVAC) मैकेनिक/टेक्निशियन या हैवी-ड्यूटी इक्विपमेंट मैकेनिक (बड़ी मशीनों और उपकरणों की मरम्मत) के लिए जरूरी कोर्स की पढ़ाई कर रहे हैं, तो फिर आपके लिए अच्छी खबर है। इन कोर्सेज के बाद आमतौर पर डिप्लोमा या सर्टिफिकेट मिलता है, और इनकी पढ़ाई कम समय में पूरी हो जाती है, जिससे जल्दी वर्कफोर्स में शामिल हुआ जा सकता है।
एजुकेशन भी एक ऐसी फील्ड है, जिसमें नौकरियों के साथ बसने का मौका है। कनाडा में छोटे बच्चों की देखभाल और शिक्षा से जुड़े प्रोफेशनल्स की भी मांग बढ़ रही है। खासकर, अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन एंड टीचिंग (छोटे बच्चों की शिक्षा और स्पेशल एजुकेशन (दिव्यांग बच्चों के लिए शिक्षा से जुड़े कोर्स) के लिए।
PR मिलने का पूरा प्रोसेस क्या है?सबसे पहले सही कोर्स चुनें, जो PGWP के लिए योग्य हो। जैसे हेल्थकेयर, ट्रेड या एजुकेशन से जुड़ा कोर्स, क्योंकि इनमें आगे PR के चांस ज्यादा हैं।अपना डिग्री/डिप्लोमा कोर्स पूरा करें। ध्यान रखें कि आपका डेजिग्नेटेड लर्निंग इंस्टीट्यूशन (DLI) और कोर्स दोनों PGWP की शर्तें पूरी करते हों।ग्रेजुएशन के बाद, PGWP (पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट) के लिए अप्लाई करें। यह एक ओपन वर्क परमिट है, यानी आप किसी भी कंपनी में काम कर सकते हैं।PGWP के दौरान, अपने प्रोफेशन से जुड़े फील्ड में काम करना शुरू करें।इसके लिए दो शर्तें ध्यान में रखें: कम से कम 6 महीने का फुल-टाइम एक्सपीरियंस, जो CBS के लिए जरूरी है और जितना एक्सपीरियंस होगा, उतना ही CRS स्कोर बेहतर होगा।अपनी एजुकेशन, वर्क एक्सपीरियंस और लैंग्वेज टेस्ट (जैसे IELTS) की जानकारी के साथ एक्सप्रेस एंट्री में प्रोफाइल बनाएं। सिस्टम आपको CRS स्कोर देगा।अगर आपकी नौकरी किसी प्राथमिकता वाले पेशे (जैसे हेल्थकेयर) में आती है, तो CBS ड्रॉ में कम CRS स्कोर पर भी न्योता (ITA) मिल सकता है। वरना, सामान्य ड्रॉ में सबसे ज्यादा स्कोर वालों को ITA मिलता है। ITA मिलने के बाद, पूरी PR एप्लिकेशन जमा करें (मेडिकल टेस्ट, पुलिस क्लीयरेंस, दस्तावेज आदि के साथ)। एप्लिकेशन की जांच के बाद, कनाडा सरकार आपको परमानेंट रेजिडेंस दे देती है।
क्या आपका नाम आपकी तरक्की रोक रहा है? - अपना सही नाम जानें
नवभारत टाइम्स के साथ लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहें। सिटी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, बिज़नेस न्यूज़ और स्पोर्ट्स न्यूज़ की सभी ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरें पाएं। एंटरटेनमेंट न्यूज़, टीवी न्यूज़ और लाइफस्टाइल टिप्स के लिए भी नवभारत टाइम्स विजिट करें।
(0)Comments