Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में डीएम विक्रम विरकर ने सोमवार को जन समाधान कार्यक्रम के दौरान आवेदकों कीसमस्याओं को सुना। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से 33 आवेदकों ने अपने अपने शिकायतों से जुड़े आवेदन डीएम को दिया। डीएम ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। आज आयोजित जन समाधान कार्यक्रम मे डीडीसी कार्यालय, विधि शाखा, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सामान्य शाखा, सिविल सर्जन, जिला भूमि सुधार उप समाहर्ता, खगड़िया; जिला भूमि सुधार उप समाहर्ता, गोगरी, सदर एसडीओ, डीपीआरओ कार्यालय, डीपीओ बाल विकासा सेवाएं, सीओ खगड़िया, मानसी, परबत्ता गोगरी व अलौली से जुड़े समस्याओं को लेकर पहुंचे थे。
(0)Comments