बस्ती में युवक की संदिग्ध मौत का खुलासा; प्रताड़ना से तंग आकर पति ने की आत्महत्या, पत्नी गिरफ्तार

बस्ती में युवक की संदिग्ध मौत का खुलासा; प्रताड़ना से तंग आकर पति ने की आत्महत्या, पत्नी गिरफ्तार
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
बस्ती/कानपुर : छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बबुरहवा गांव में बीती 3 सितंबर को हुई युवक की संदिग्ध मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस का दावा है कि पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने आत्महत्या कर ली थी. पुलिस ने मामले में आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दूसरी ओर कानपुर में एक शिक्षक के आत्महत्या का मामला सामने आया है. पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान क्षेत्राधिकारी (सीओ) कलवारी ब्रजेश सिंह और छावनी थानाध्यक्ष राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश किया. उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन 3 सितंबर को बबुरहवा गांव में रामबहाल यादव संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से लहुलूहान मिले थे. परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शुरुआत में हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने भौतिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की गहनता से पड़ताल की. छानबीन में सामने आया कि मृतक रामबहाल अपनी दूसरी पत्नी इन्द्रावती देवी के लगातार अनुचित दबाव, विवाद और मानसिक उत्पीड़न से गंभीर तनाव में थे. प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने आत्महत्या कर ली थी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और साक्ष्य मिटाने का अभियोग पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली गई है. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जा रहा है. कानपुर में टीचर ने की आत्महत्या : बर्रा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक टीचर ने आत्महत्या कर ली. देर रात सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जनता नगर चौकी इंचार्ज यशवीर सिंह ने बताया कि पत्नी द्वारा देर रात फोन पर सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मामले में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. मृतक की पहचान बर्रा निवासी टीचर पवन मिश्रा (41) के रूप में हुई है. घटना के समय वह घर पर अकेले थे. यह भी पढ़ें : बस्ती: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर दरोगा ने दी थी जान, मुंबई के स्पा सेंटर से चल रहा था हनीट्रैप का खेल, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.