मह

महेन्द्र पांडे

योगी 'राज' में उत्तर प्रदेश, विज्ञापनों में समृद्ध, धरातल पर बदहाल

Image
भोजन पर अधिक खर्च आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीरों के साथ लगातार प्रकाशित रंगीन विज्ञापनों में उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक खाद्य सुरक्षा को दिखाया जाता है, केन्द्रीय स्तर पर और राज्य स्तर पर सबसे अधिक आबादी को मुफ्त अनाज दिया जाता है। इसके बाद भी भोजन पर उत्तर प्रदेश की आबादी राष्ट्रीय औसत से अधिक खर्च करती है, पर गेहूं छोड़कर अन्य सभी अनाजों पर राष्ट्रीय औसत से कम खर्च किया जाता है। कुल उपभोक्ता व्यय में से खाद्य पदार्थों पर खर्च का राष्ट्रीय औसत ग्रामीण क्षेत्रों में 47.02 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 39.68 प्रतिशत है। उत्तर प्रदेश के लिए यही आंकड़े क्रमशः 47.25 प्रतिशत और 41.37 प्रतिशत है– जाहिर है उत्तर प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में खाने पर खर्च राष्ट्रीय औसत से बहुत अधिक है। दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में अनाजों पर खर्च किया जाने वाला राष्ट्रीय औसत 4.97 है, जबकि उत्तर प्रदेश में यह 4.52 प्रतिशत है। शहरी क्षेत्रों के लिए यही आंकड़े क्रमशः 3.74 प्रतिशत और 3.68 प्रतिशत हैं। कुल अनाजों के खपत में से चावल के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय औसत 54.16 प्रतिशत है, जबकि शहरी क्षेत्रों का राष्ट्रीय औसत 52.27 प्रतिशत है। उत्तर प्रदेश के लिए यही आंकड़े क्रमशः 37.61 प्रतिशत और 31.58 प्रतिशत हैं। गेहूं की खपत उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय औसत से अधिक है और मोटे अनाजों की खपत लगभग नगण्य है। इसे भी पढ़ेंः कुपोषित हैं उत्तर प्रदेश की महिलायें, प्रचार पर टिकी बीजेपी सरकार में आधी आबादी की हालत चिंताजनक
योगी 'राज' में उत्तर प्रदेश, विज्ञापनों में समृद्ध, धरातल पर बदहाल
View on original source
Share
Archive
Like

(0)Comments

 

Related Opinion

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.